- 29 Posts
- 12 Comments
भारत में दो बार एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है. 1951 के एशियाई खेल जिन्हें हम पहले एशियाई खेलों के नाम से भी जानते हैं भारत में आयोजित हुए थे. इसके बाद भारत ने दोबारा 1982 में भी एशियाई खेलों का आयोजन किया.
1982 के दिल्ली एशियाई खेलों से जुड़े तथ्य
• 1982 के एशियाई खेल 9वें एशियाई खेल थे.
• यह खेल 19 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक दिल्ली में आयोजित किए गए थे.
• एशियाई खेलों के इतिहास में केवल दिल्ली और बैंकाक ही ऐसे शहर हैं जहां दो या इससे ज़्यादा बार एशियाई खेलों का आयोजन हुआ है.
• 1982 के दिल्ली एशियाई खेल पहले एशियाई खेल थे जो एशियाई ओलंपिक परिषद के अंतर्गत हुए.
• इन खेलों में 33 देशों के 4,595 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
• घुड़सवारी, गोल्फ, हैंडबाल, नौकायन, और महिला हॉकी को पहली बार दिल्ली के एशियाई खेलों में सम्मिलित किया गया.
• दिल्ली के एशियाई खेलों में चीन ने सबसे ज़्यादा 61 स्वर्ण पदक जीते.
• भारत इन खेलों में चौथे नम्बर पर रहा जहॉ उसने 13 स्वर्ण, 19 रजत और 25कांस्य पदक जीते (कुल 57 पदक).
• दिल्ली के एशियाई खेलों का शुभंकर अप्पू हाथी था.
• 9वें एशियाई खेलों के माध्यम से पहली बाद भारत में कलर टेलीविजन की शुरुआत हुई.
Read Comments